फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   full dress rehearsal

फुल ड्रेस रिहर्सल में मिलीं खामियां सुधारीं

Sun, 25 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 25 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
full dress rehearsal

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के

विज्ञापन
पूर्व उनका रिहर्सल किया गया। इस दौरान अधिकारी कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण में छोटी-छोटी खामियां पर भी नजर रही और उनको दुरुस्त कराया गया। इस मौके पर परेड से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें को भी प्रस्तुत किया गया।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में एलआईयू प्रभारी ने परेड की सलामी ली। परेड में प्रतिभाग करने वाले दलों ने कदम से कदम मिला कर अपनी क्षमता दिखाई।

परेड में बाइक सवार पुलिस कर्मी, विभागीय वाहन, एनसीसी व पुलिस की टुकड़ियां शामिल हुई। इस दौरान ध्वजा रोहण से लेकर समापन तक सारे कार्यक्रम क्रम से आयोजित किए गए। जिसमें परेड के अलावा, मुख्य अतिथि का भाषण, कई कार्यों के लिए पुरस्कृत पुलिस जवानों को मुख्य अतिथि की ओर से मेडल देने आदि का रिहर्सल किया गया।

इसके बाद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभागीय अफसरों ने सभी कार्यक्रमों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनको सही कराया। इस मौके पर एसएसपी गोविंद अग्रवाल, एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी, सीओ हरपालपुर नीतेश कुमार समेत कई विभागीय अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed