फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Frost and fog are pouring down, life has come to a standstill due to the chill.

Hardoi News: कोहरे के साथ बरस रहा पाला, ठिठुरन से ठहर गई जिंदगी

Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Frost and fog are pouring down, life has come to a standstill due to the chill.
फोटो-18- सिनेमा चौराहा पर सुबह धुंध में जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन

- ट्रेन और बस का संचालन अव्यवस्थित, मुसाफिर परेशान, बस और रेलवे स्टेशन पर यात्री कर रहे लंबा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम है। देर रात से दिन चढ़ने तक काफी घना कोहरा हो रहा है। इस कारण ट्रेन और बस का संचालन अव्यवस्थित हो चुका है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं तो बसें भी रेंगती हुई नजर आती हैं। बसों से भी जो सफर दो घंटे में पूरा होता था उसमें ही अब तीन घंटे का समय लग रहा है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
रोडवेज बस से लखनऊ जाने में अमूमन दो से ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन कोहरे के कारण इन दिनों तीन से साढ़े तीन घंटे लग रहे हैं। ऐसा ही हाल अन्य रूटों का भी है। रोडवेज बस स्टेशन पर बसें काफी देरी से आ रही हैं। कोहरे की वजह से पहले से ही देरी से चल रहीं ट्रेन को छोड़ कर यात्री बस का सफर करने आते हैं तो उसमें भी यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय बस अड्डे से रोजाना 15 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं और परिवहन निगम को ढ़ाई से तीन लाख का राजस्व प्राप्त होता है। इन दिनों बसों में भी देरी की वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सभी सेवाओं का संचालन हो रहा है, लेकिन कोहरे की वजह से बसों के आवागमन में देरी हाे रही है।
विज्ञापन

दोपहर में आई सुबह वाली ट्रेन
हरदोई। कोहरे के कारण दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेन 22356 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस सुबह 06:48 बजे आती है लेकिन यह ट्रेन पांच घंटे लेट होकर दोपहर को पौने 12 बजे आई। इसके अलावा 12230 लखनऊ मेल सवा एक घंटे, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट सवा एक घंटे, 13308 किसान एक्सप्रेस तीन घंटे, 13006 पंजाब मेल चार घंटे, 13152 सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और राज्यरानी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। इसी प्रकार अप रूट पर 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस सवा आठ घंटे की देरी से, 14017 सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फसलों के लिए नुकसानदायक है पाला

मौसम में बदली के साथ कोहरा और पाला से रबी सीजन की फसलों के लिए लाभ की अपेक्षा नुकसानदायक अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष वैज्ञानिक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि रबी फसलों में यह मौसम केवल गेहूं की फसल के लिए ही फायदेमंद हैं। बताया कि आलू, मिर्च, टमाटर, बैगन आदि फसलों के लिए नुकसानदायक है। फसलों को पाला और मौसम से बचाने के लिए किसान फफूंदीनाशक दवाओं का छिड़काव करें। पाला से बचाव के लिए किसान खेतों में नमी बनाए रखें। अधिक मौसम खराब होने पर फसलों पर चूल्हे, अलाव की राख को छानकर सुबह-शाम छिड़काव करें और फसलों की नियमित सिंचाई किया जाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed