{"_id":"6155af328ebc3e61f02bd8e7","slug":"from-today-purchase-of-paddy-will-start-at-54-centers-hardoi-news-knp6553261153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 54 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 54 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद में शुक्रवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। डीएम ने अभी तक सरकारी खरीद के लिए जनपद में 54 क्रय केंद्र खोले जाने की अनुमति दी है। गुरुवार को अंतिम दिन विपणन विभाग व अन्य एजेंसियों के अधिकारी केंद्रों को क्रियाशील कराने की तैयारी में जुटे रहे।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत जनपद में शुक्रवार से धान की खरीद शुरू होनी है। इस बार जनपद में खरीद के लिए अब तक 54 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से विपणन विभाग के 18, पीसीएफ के 16, एफसीआई तीन, पीसीयू के 11 व मंडी समिति के सात क्रय केंद्र शामिल हैं। गुरुवार को विपणन विभाग के अधिकारियों समेत एजेंसियों के प्रबंधक व क्रय केंद्रों के प्रभारी केंद्रों को क्रियाशील कराने की तैयारियों में जुटे रहे।
केंद्रों पर तौल कांटे व बारदाना समेत अन्य सामान पहुंचाया जाता रहा। अधिकारी भी भ्रमण पर रहकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि अभी 54 केंद्र क्रियाशील कराए जा रहे हैं। अन्य केंद्रों खोले जाने के लिए भी प्रस्ताव मांगे गए हैं, प्रस्तावों के आधार पर अन्य क्रय केंद्र भी खुलवाए जाएंगे। बताया कि शुक्रवार को सभी केंद्र क्रियाशील करा दिए जाएंगे। जिन केंद्रों पर आवक आएगी, वहां खरीद भी कराई जाएगी।