फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   From today, Ganapati will be seated in the pandals, Gajanan Seva Samiti's procession will be taken out

Hardoi News: आज से पंडालों में विराजेंगे गणपति, निकलेगी गजानन सेवा समिति की शोभायात्रा

Mon, 25 Aug 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
From today, Ganapati will be seated in the pandals, Gajanan Seva Samiti's procession will be taken out
हरदोई। गजानन सेवा समिति के पंडाल में आज गजानन विराजेंगे। इसको लेकर देर शाम तक शहर के वंशीनगर में स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में तैयारियां चलती रहीं। जयपुर के रहने वाले कारीगरों ने कानपुर में रुककर गजानन की प्रतिमा तैयार की है। शोभायात्रा के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

गजानन सेवा समिति के बैनर तले पिछले 14 वर्ष से गणेश उत्सव का आयोजन शहर के वंशी नगर में किया जाता है। सात दिन तक चलने वाले उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर भजन संध्या और कवि सम्मेलन तक का आयोजन होता है। शुरुआत शोभायात्रा से होती है। समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी के मुताबिक सुबह नौ बजे श्रद्धालु वंशीनगर मैदान में एकत्र होंगे। इसके बाद छोटा चौराहा स्थित तुरंतनाथ मंदिर जाएंगे। यहीं से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। इस बार शोभायात्रा के बाद सुंदरकांड और फिर शाम को कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र का प्रवचन होगा। 28 अगस्त की रात में वृंदावन के कुंजबिहारी दास की भजन संध्या होगी। विसर्जन और शेाभायात्रा एक सितंबर को होगा।
विज्ञापन



जिले भर में 43 पंडालों में होगा गणेश उत्सव
जनपद में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे जिले में 43 अलग अलग स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। शहर में आठ स्थानों पर गणेश महोत्सव होगा। कछौना में एक, संडीला में तीन, अतरौली में एक, कासिमपुर में एक, बिलग्राम में आठ, माधौगंज में एक, सांडी में दो, मल्लावां में चार, शााहाबाद में दो, पाली, सवायजपुर, टड़ियावां और पचदेवरा में एक-एक, बेनीगंज, पिहानी और अरवल में दो दो स्थानों पर गणेश उत्सव आयेाजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed