फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Friday was the hottest day of the season

Hardoi News: मौसम का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार

Fri, 26 Apr 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 26 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Friday was the hottest day of the season
हरदोई। मौसम का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 41. 5 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान और लू चलने से लोगों का राह चलना दूभर हो गया। अगले दो दिन तापमान और तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन

लू का असर शुक्रवार को जिले में दिखाई दिया। शुक्रवार का पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने के साथ पूरे दिन करीब छह किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। इससे लोगों का दोपहर में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

इससे शुक्रवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। इसके साथ ही रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो बृहस्पतिवार से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस महीने में इससे पहले अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अभी दो दिन लू का असर रहेगा। लोग अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। पानी और पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें।

एक नजर तापमान पर
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 41.5 25.0
25 अप्रैल 40.0 21.0
24 अप्रैल 39.9 24.0
23 अप्रैल 39.0 24.0
22 अप्रैल 40.0 23.5
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed