फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Freedom Fighter Memorial was demolished

स्वतंत्रता सेनानी स्मारक को किया जमींदोज

Mon, 04 Apr 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Freedom Fighter Memorial was demolished
हरियावां। स्थानीय ब्लॉक परिसर में वर्षों पहले बनाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक को ब्लॉक प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इसको लेकर सेनानियों के परिजनों में नाराजगी है। बीडीओ का कहना है कि ब्लॉक परिसर में ही दूसरे स्थान पर स्मारक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियावां ब्लॉक क्षेत्र के 18 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे है। इनमें हरियावां गांव के चार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शोभाराम त्रिवेदी, स्वर्गीय हीरालाल त्रिवेदी, स्वर्गीय हरिगोविंद अवस्थी और स्वर्गीय जगन्नाथ ने अंग्रेजों से लोहा लिया था।
विज्ञापन

यह लोग आजादी के लिए जेल गए थे। पंडित शोभाराम त्रिवेदी ने जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन कर हरियावां को ब्लॉक बनवाया था। संग्राम सेनानियों का निधन होने के बाद ब्लॉक परिसर में उनकी याद में स्मारक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक के मुख्य गेट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल का नाम लिखा था, जिसे मिटा दिया गया है। वहीं हरदोई के पिहानी से ब्लॉक तक जाने वाले मार्ग को पंडित शोभाराम के मार्ग का नाम दिया गया था। अब उनका नाम भी गायब है।
एक माह पहले ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बनाया गया स्मारक भी ढहा दिया गया। हरियावां निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हीरालाल के बेटे कमलाकांत त्रिवेदी ने कहा कि स्मारक ढहाना निंदनीय कार्य है।
ऐसा करने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पंडित शोभाराम के परिजनों ने कहा यह बहुत निंदनीय है। शासन व प्रशासन को इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए । स्वर्गीय जगन्नाथ के भतीजे रामकिशोर कटियार ने डीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सवालों के घेरे में ब्लॉक प्रशासन
परिजनों का कहना है कि जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर, शिववर्मा, हरिबहादुर श्रीवास्तव की मूर्ति की स्थापना शासन की अनुमति की प्रतीक्षा में रुकी हुई है।
ऐसे में ब्लॉक परिसर के स्मारक को तोड़कर नए स्थान पर बनाए जाने को लेकर ब्लॉक प्रशासन सवालों के घेरे में है। लोगों का मानना है कि बिना शासन व प्रशासन की अनुमति से यह काम मनमाने ढंग से किया गया है।
बीडीओ रचना गुप्ता ने बताया यह चबूतरा व स्मारक बीच रास्ते में पड़ रहा था। इस वजह से उसको तोड़ा गया है। जल्द ही दूसरी जगह पर चबूतरा व स्मारक बनवाया जाएगा।

पुराने स्मारक को गिराने व नए स्थान पर बनाने को लेकर जिले के आला अफसरों व शासन से अनुमति के सवाल पर उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।
हरियावां ब्लॉक में नया भवन बनवाया जा रहा है, लेकिन स्मारक को शिफ्ट किए जाने व गिराने से संबंधित सूचना उन्हें ब्लॉक स्तर से नहीं मिली है। इस बारे में बीडीओ से पूरा मामला जानने के बाद ही कुछ बता सकूंगी।
-आकांक्षा राणा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed