फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Free facilities have to loose pocket

मुफ्त सुविधाओं के लिए भी ढीली करनी पड़ती है जेब

Fri, 15 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 15 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Free facilities have to loose pocket
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए करोड़ों की लागत से लगाई गईं मशीनें शोपीस बनकर रह गई हैं। मजे की बात यह है कि इन मशीनों के मेंटीनेंस के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा और बाहर से जांच कराकर जेब ढीली करनी पड़ रही। यहां आने वाले मरीजों की माने तो बिना सुविधा शुल्क के कोई भी सुविधा मुहैया नहीं होती। सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा का कहना है िककि जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं नि:शुल्क है। उनके पास कोई भी लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। अगर शुल्क लिया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में मरीजों की जांच आदि के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। ज्यादातर सुविधाएं नि:शुल्क हैं, कुछ पर शुल्क है तो वह नाम मात्र की। पर मरीजों को सुविधा शुल्क दिए बिना कोई भी सहूलियत नहीं मिलती है। ऐसे में करोड़ों की लागत से लगी मशीनें बेमकसद साबित हो रही है। मरीजों का आरोप है कि मुफ्त सुविधाओं के लिए भी उन्हें कर्मचारियों को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। सुविधा शुल्क न देने पर कोई न कोई बहाना बताकर टरका दिया जाता है। ऐसे में मजबूरी में बाहर से जांच आदि करवाकर जेब ढीली करनी पड़ती है। 
विज्ञापन


मरीजों की शिकायत है कि जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में डिजिटल एक्सरे के नाम पर मरीजों को सिर्फ एक पर्ची पर रिपोर्ट पकड़ा दी जाती है, उसकी फिल्म नहीं दी जा रही है। यही नहीं साधारण से लेकर डिजिटल एक्सरे नि:शुल्क होने के बाद भी बगैर शुल्क के नहीं होता है। अस्पताल में एक्सरे शुरू होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है, लेकिन डेढ़ बजे शुरू होता है और दो बजे के बाद बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाही के बाद भी लिया जा रहा भर्ती शुल्क
जिला अस्पताल में प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती शुल्क बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मरीजों से अन्य किसी भी प्रकार का शुल्क लेने पर मनाही है। मगर जिला अस्पताल में अभी भी भर्ती शुल्क के नाम पर 40 रुपये और वाशिंग के नाम पर तीन से साढ़े तीन सौ रुपये लिए जा रहे है।


आपरेशन की सुविधा में भी खेल
हरदोई। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए आपरेशन की सुविधा बहुत कम शुल्क पर है। पर यहां आने वाले मरीज को सुविधा तभी मिलती है, जब उसका आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। बिना पैसा दिए मरीजों को विभिन्न समस्याएं बता कर चलता कर दिया जाता है। इससे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed