फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraud report filed against six people on court orders

Hardoi News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against six people on court orders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेनीगंज कोतवाली के आल्हादादपुर निवासी कैलाश की पत्नी उमा ने एसीजेएम प्रथम के कोर्ट में वाद दायर किया था। जिसमें उमा ने बताया कि 25 नवंबर 2020 में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में डिघिया तिराहा के पास 200 वर्ग फीट का एक प्लाट शुक्लापुर निवासी विजलेश व सोनेश्री से 3.30 लाख रुपये में खरीदा था।

इसके बाद उसे जमीन पर कब्जा भी मिल गया था लेकिन, इसी बीच सोनेश्री व विजलेश ने गांव निवासी नगीना व सत्यकुमार को उसी प्लाट का बैनामा कर दिया। इसके बाद 8 जून 2022 को विजलेश, सोनेश्री व गांव निवासी आशुतोष शुक्ला, राजू, रामनगीना, सत्यकुमार ने प्लाट में बनी उसकी दीवार तोड़ दी। बेनीगंज कोतवाली में रिपोर्ट लिखाने के लिए कई बार गई पर, कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इस पर उसने कोर्ट में वाद दायर किया था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed