{"_id":"64501814ca8b600086060cb4","slug":"fraud-of-lakhs-by-fake-signature-of-cmo-hardoi-news-c-12-1-210215-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से लाखों की ठगी
विज्ञापन
हरदोई। सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर स्वास्थ्य महकमे में वार्ड ब्वाय की नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी फार्मासिस्ट और उसके पिता ने सीएमओ और सीएमएस के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बुलावा पत्र तक जारी कर दिया। पुलिस ने जब ध्यान नहीं दिया तो मामला सीजेएम कोर्ट पहुंचा। उसके बाद ही पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिहानी कोतवाली के गदनापुर मजरा सिमौर निवासी नाजिम खां ने कोर्ट को बताया कि वह कोविड-19 के दौरान से वार्ड ब्वाय कोविड फैसिलिटी कोविड अप्रेंटिस एल-टू और 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में संविदा पर तैनात हैं। वहीं पर तैनात फार्मासिस्ट रामनगर निवासी आकाश तिवारी ने उसे वार्ड ब्वाय की परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे बताया कि परमानेंट होने का अच्छा मौका है। इसके लिए एक-एक लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके लिए 12 जनवरी 2022 को उसने आकाश को 50 हजार रुपये दे दिए। इस लेनदेन के समय आकाश और उसके पिता पवन कुमार उर्फ मनोज तिवारी भी मौजूद थे।
उसके बाद नाजिम को 29 जनवरी 2022 को सीएमओ के हस्ताक्षर से जारी लेटर दिया गया। इसमें एक फरवरी से 21 दिनों की ट्रेनिंग कराने के लिए कहा गया था।
नाजिम का कहना है कि वह सीएमएस जिला अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए पहुंचा तो वहां उसे बताया गया कि बाकी रुपये जमा कर दें। उसके बाद आगे दूसरी तारीख दी जाएगी। उसके अलावा सुनील कुमार, अभिषेक यादव, महबूब अली और वसीम खां ने एक-एक लाख रुपये दे दिए हैं। उसके बाद पता चला कि सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर इस तरह धोखाधड़ी की गई। जब पुलिस से शिकायत की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद कोर्ट में अर्जी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फार्मासिस्ट आकाश तिवारी और उसके पिता पवन कुमार उर्फ मनोज तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले की जांच एसआई विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
इनसेट-
धोखाधड़ी करने वाले गैंग का सरगना है फार्मासिस्ट!
अकेले नाजिम ही वार्ड ब्वाय की नौकरी दिलाने के लिए धोखाधड़ी का शिकार नहीं हुआ, बल्कि तमाम ऐसे लोग हैं जो आकाश तिवारी के शिकार बने हैं। पिहानी कस्बे के कोटकला निवासी आरिफ का कहना है कि आकाश ने उसके अलावा अमित कुमार, अर्षित मिश्रा, कौसर खां, विशाल, राजन और ताहिर से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की। बताया जा रहा है कि आकाश धोखाधड़ी करने वाले गैंग का सरगना है।
-- -- -- -- --