फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fraud in panchayat sahayak post

पंचायत सहायक के पद पर फर्जी दस्तावेज के सहारे चयन

Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
fraud in panchayat sahayak post
पिहानी। क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी एक युवक ने पूर्व प्रधान पर फर्जी दस्तावेज के सहारे पंचायत सहायक बनने का आरोप लगाया है। बताया कि इसमेें उसके पति व बेटे की भी सहभागिता है। पुलिस ने पूर्व प्रधान, उसके पति व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लगाए गए अभिलेखाें के अनुसार मां-बेटे की आयु में नौ साल का ही अंतर है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने बताया कि गांव में पंचायत सहायक का चयन होना था। जिस पर उसने तथा गांव की ही पूर्व प्रधान उमा देवी, उमा देवी के पुत्र अभिषेक कश्यप व उमा देवी की बेटी आकांक्षा कश्यप ने आवेदन किया था। आवेदक अभिषेक कश्यप निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य है। आवेदन में व्यवधान न हो, इसके लिए अभिषेक ने बीडीसी के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे ब्लाक प्रमुख द्वारा स्वीकृत किया गया है, जो कि नियम विरुद्ध है।
विज्ञापन

बताया कि पद पर आवेदक उमा देवी पत्नी अरुण का चयन हुआ है, उन्होंने चयन में फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया है। अनुज ने बताया कि प्रस्तुत अभिलेखों में उमा देवी ने अपनी आयु सात अगस्त 1990 दर्शाई है, जबकि उसी पैनल में आवेदक अभिषेक कश्यप जो कि उमा देवी के पुत्र हैं, की जन्म तिथि अभिलेखों में 8-7-1999 दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह माता व पुत्र की आयु में केवल नौ वर्ष का ही अंतर है। जो कि पूर्णतया कूटरचित हैं। यही नहीं उमा देवी वर्ष 2005 में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। जबकि प्रस्तुत अभिलेखों में वर्तमान में उनकी आयु 30 वर्ष है। अगर यह सही माना जाए तो प्रधान बनने के वक्त उनकी आयु मात्र 15 वर्ष थी, जो कि संभव नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उमा देवी, उसके पति अरुण कुमार व बेटे अभिषेक कश्यप के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed