चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में धरने को
संबोधित करते हुए उमेश कुमार व छविनाथ आदि ने कहा कि जनवरी माह में लोहिया
आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग
को लेकर प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना
समाप्त किया गया था।
पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही
मिल सके और न ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी
है, जिससे गांव में खुलेआम अभियुक्त ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी
देते घूम रहे हैं। बताया कि अबकी धरना शुरू हो गया है और तक जारी रहेगा
जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता।
पात्रों को आवास दिलाए जाए और अभियुक्तों
को गिरफ्तार कर जेल में पहुंचाया जाए, तभी ग्रामीण यहां से धरना खत्म कर
गांव लौटेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि धरने से यदि प्रशासन का पत्थर
दिल न पिघला तो वह बेमियादी भूख हड़ताल भी करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर
रामहेत, सालिकराम, रामचरन, लालाराम और राममित्र
आदि मौजूद थे।