फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four stages will Kombat district

चार चरणों में होगा जिले का संग्राम

Tue, 22 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Tue, 22 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four stages will Kombat district

जिले के 19 ब्लाकों की 1308 ग्राम पंचायतों में 26

विज्ञापन
लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग चार चरणों में कर 72 जिला पंचायत एवं 1810 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुनेंगे। वोटों का पिटारा एक नवंबर को एक साथ खोला जाएगा। आयोग की अधिसूचना के बाद सोमवार को सरकारी मशीनरी भी युद्ध स्तर पर जुटी रही।

अफसरों की माने तो मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। आयोग द्वारा जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर सोमवार को कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। घोषित कार्यक्रमों में जिले में भी चार चरणों में चुनाव कराने को तिथियां निर्धारित की गई हैं।

जिले के 19 ब्लाकों में 72 जिला पंचायत सदस्य एवं 1810 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को चुनने के लिए अबकी 26 लाख एक हजार 627 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में भी तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है। बड़े अफसरों ने निर्वाचन कार्यालय की ओर निगाहें लगा दी हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने सोमवार को अधिसूचना जारी करने के बाद 22 सितंबर को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिसूचना जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों में बताया गया कि नामांकन पत्रों के विक्रय, दाखिल करने, जांच करने, प्रतीक आवंटन आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही होगा, जबकि जिला पंचायत सदस्यों के लिए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में किया जाएगा।

उधर, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य का आरक्षण तय करने के लिए विकास भवन में सोमवार को डीडीओ उग्रसेन यादव एवं डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडे ने बैठक कर बीडीओ व एडीओ को गुर मंत्र दिए। उन्होंने सभी को आबादी के अनुसार शासनादेशों का पालन करते हुए 26 सितंबर तक आरक्षण तय करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed