{"_id":"63baf46ea9525e3dbe2a8929","slug":"four-projects-worth-rs-20-16-crore-approved-hardoi-news-knp737625261","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 20.16 करोड़ की चार परियोजनाएं स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 20.16 करोड़ की चार परियोजनाएं स्वीकृत
विज्ञापन
हरदोई। पंचनद से घिरे बाढ़ प्रभावित गांवों की सुरक्षा के लिए शासन ने 2016 लाख की चार परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनके बनने से बाढ़ प्रभावित 65-70 गांवों को न केवल सुरक्षा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सूरत भी संवर जाएगी।
सवायजपुर क्षेत्र में पंचनद (गंगा, रामगंगा, गर्रा, गंभीरी और नीलम नदी प्रवाहित होती हैं)। इस क्षेत्र में बारिश के दिनों में बाढ़ से फसलों के साथ ही गांवों को भी नुकसान पहुंचता है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि बाढ़ से गांवों की सुरक्षा के लिए चार परियोजना निर्माण के लिए शासन ने 2016 लाख की स्वीकृति दी है।
क्षेत्र के भरखनी, हरपालपुर और सांडी ब्लॉक के करीब एक सैकड़ा गांवों में हर वर्ष आने वाली बाढ़ से हजारों बीघा फसल बर्बाद हो जाती है। जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता वाली परिषद की बैठक में रामगंगा नदी किनारे पर बाढ़ से प्रभावित संवेदनशील गांव रवियापुर, दुर्जना और बारी के आसपास बाढ़ सुरक्षा के लिए 454.60 लाख की परियोजना को स्वीकृकि दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा गंगा नदी पर तेरवाकुल्ली, देवीपुरवा आदि गांवों में 661.96 लाख, गर्रा नदी पर नगर पंचायत पाली और अतर्जी के निकट 554.77 लाख और गर्रा नदी पर कहारकोला, बाबरपुर, मिरकापुर आदि गांवों में 345.00 लाख की बाढ़ सुरक्षा परियोजना के काम होंगे।