{"_id":"595147f04f1c1b7b3d8b4588","slug":"four-people-injured-in-uncontrollable-car-tumble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खाई में पलटी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खाई में पलटी, चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खाई में पलटी कार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुुर। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाइवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोग लखनऊ निवासी हैं। वह कार से हरिद्वार गए थे। घर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ निवासी सुभाष मिश्रा का बेटा प्रशांत मिश्र (40) कुछ दिन पहले निजी कार से हरिद्वार तीर्थाटन करने गए थे। उसके साथ मां शशि मिश्रा (65), बेटे वेदांत मिश्रा (15) और जयंत मिश्रा (10) भी गए थे। जहां से रविवार रात वह घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हरपालपुर थाना क्षेत्र में कटरा बिल्हौर-हाईवे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव के निकट कार चला रहे प्रशांत को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे के वक्त खेतों की तरफ शौच को निकले ग्रामीण पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में शशि व वेदांत को गंभीर चोटें आई। जबकि प्रशांत व जयंत को मामूली चोटें आईं। डॉक्टर ने शशि व वेदांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को लखनऊ ले गए। प्रभारी एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।