फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four people from two generations died in the accident, everyone was terrified

Hardoi News: हादसे में दो पीढि़यों के चार लोगों की मौत, बदहवास हर कोई

Sat, 31 May 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four people from two generations died in the accident, everyone was terrified
पाली। बरात में शामिल होने गए दूल्हे के दो सगे चचेरे भाई समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया। इनमें से एक परिवार में तो दो पीढि़यों के लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पटियानींव निवासी नीरज के चचेरे भाई जितेंद्र और आकाश पड़ोस में ही रहते थे। जितेंद्र और आकाश मछली बेचने के साथ ही पलेज की खेती भी करते थे। बरात में शामिल होने के लिए जितेंद्र अपने पुत्र सिद्धार्थ और भाई आकाश के साथ गया था। आकाश और जितेंद्र का बहनोई जौहरी भी साथ में था। हादसे में इन चारों की ही मौत हो गई। जितेंद्र के परिवार में पत्नी नन्हीं बिटिया और पुत्री काव्या बची है। इसी तरह आकाश के परिवार में उसकी पत्नी काजल ही बची। दोनों बेटों, दामाद और पोते का शव देख नीलम बदहवास हो गईं। बमुश्किल पड़ोसियों और परिजनों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन





छह माह में ही चकनाचूर हो गए सुनहरे ख्वाब
आकाश का मोहल्ले में ही रहने वाली काजल से प्रेम प्रसंग था। लगभग छह माह पहले काजल आकाश के साथ अपना घर छोड़कर चली गई थी। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद काजल आकाश के घर में ही परिजनों के साथ रह रही थी। दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने की कसम खाकर सुनहरे ख्वाब भी संजोए थे, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। हादसे से काजल बदहवास हो गई। आकाश का नाम लेकर वह बार-बार दरवाजे की तरफ भागती रही। परिजनों और पड़ोसियों ने काफी मशक्कत कर उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन



चचेरे साले की शादी में खूब नाचा जौहरी फिर मिली मौत
शाहााबाद कोतवाली क्षेत्र के किलकिली गांव निवासी जौहरी लकड़ी की ठेकी पर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी ममता दूल्हे नीरज की सगी चचेरी बहन है। चचेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए जौहरी उत्साह से आया था। बरात में उसने जमकर डांस किया। इसके बाद वापस आते समय हादसे में जितेंद्र और आकाश के साथ उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed