{"_id":"676eea41411dcd96a3038829","slug":"four-lines-present-including-two-inspectors-in-charge-city-police-chief-also-changed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-124599-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो प्रभारी निरीक्षक समेत चार लाइन हाजिर, शहर कोतवाल भी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो प्रभारी निरीक्षक समेत चार लाइन हाजिर, शहर कोतवाल भी बदले
Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
- एसपी नीरज जादौन ने 13 निरीक्षकों और नौ उपनिरीक्षकों की तैनाती में किया फेरबदल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार देर रात 13 निरीक्षकों और नौ उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। बेहटा गोकुल और पाली के प्रभारी निरीक्षक व सुरसा के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। फेरबदल की जद में आकर शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा भी कुर्सी गंवा बैठे उन्हें डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल को शहर कोतवाल बनाया गया गया है। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव, पाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे और सुरसा के थानाध्यक्ष अनेकपाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। एसओजी प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा को शाहाबाद कोतवाल बनाया गया है।
सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश राय को पाली की जिम्मेदारी दी गई है। शाहाबाद कोतवाल निर्भय कुमार सिंह को अतरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एएचएटी के प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह को सुरसा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अपराधा शाखा में तैनात विजय नारायण शुक्ला को शहर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
मीडिया सेल के प्रभारी आदितय मौर्या को कासिमपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात बाल कृष्ण मिश्रा को अपराधा शाखा में, पुलिस लाइन में तैनात विजय कुमार को सवायजपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। डीसीआरबी के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार यादव को एएचटी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अतरौली के थानाध्यक्ष नीरज कुमार को लंबे अवकाश पर जाने के कारण पुलिस लाइन भेज दिया गया है। हरिहरपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी उमाशंकर यादव को दी गई है, जबकि यहां तैनात रहे प्रेम प्रकाश मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रामबली सिंह को सेमरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। मुरली सिंह को बघौली चौराहा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रणजीत सिंह को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली भेजा गया है।
इनसेट
राधानगर चौकी प्रभारी निलंबित
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 14 दिसंबर को रुपयों के लेनदेन मेें दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की जांच राधानगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा को सौंपी गई थी। जांच के दौरान चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज न हीं की और न ही घटना में घायल लोगों का मेडिकल कराया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई। एसपी ने इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए विनोद कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है।