{"_id":"65429fd25c6bb7cf8c0d8ee7","slug":"four-lakh-students-will-appear-in-the-half-yearly-examination-hardoi-news-c-213-1-hra1002-5963-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छमाही परीक्षा में चार लाख विद्यार्थी हाेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छमाही परीक्षा में चार लाख विद्यार्थी हाेंगे शामिल
Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों की अर्द्ध वार्षिक व वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा में इस बार जिले के चार लाख विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। अर्द्ध वार्षिक की परीक्षाएं चार नवंबर से और वार्षिक परीक्षा 11 मार्च 2024 से शुरू होंगी।
जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित है। जिनमें चार लाख 53 हजार 29 विद्यार्थी पंजीकृत है। इन विद्यार्थियों की अर्द्ध वार्षिक व वार्षिक परीक्षा के लिए सचिव की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्तर पर कराया जाएगा। जिसमें कक्षा एक की मौखिक व अन्य कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। चार मार्च से प्रश्नपत्रों को छपवाया जाएगा, छह मार्च को सभी विद्यालयों तक भेजा जाएगा। 20 मार्च तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा और 26 मार्च को परीक्षा फल का वितरण किया जाएगा। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।