{"_id":"daff5e2ebf276fdd74c1c1cc5896bb74","slug":"four-killed-in-road-accidents-including-pregnant-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में गर्भवती समेत चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में गर्भवती समेत चार की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात हुए सड़क हादसों में एक गर्भवती समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदलमऊ निवासी डॉ. उत्तम (40) अपनी गर्भवती पत्नी गौरी (35) को प्रसव के लिए सोमवार की देर शाम लखनऊ लेकर जा रहे थे। उनके साथ शशि (40) पत्नी मनोज, गांव निवासी विक्कन(45) पुत्र वाहिद अली, चालक सद्दाम (25) पुत्र अनीस थे। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर समदखेड़ा के पास कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शशि और विक्कन की मौके पर ही मौत हो गई।
गौरी, उत्तम व चालक सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार की दोपहर को उपचार के दौरान गौरी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शशि और विक्कन के शव के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, गौरी का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया गया। देर शाम गांव में एक साथ तीन शवों के पहुंचने से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इधर, इसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महतबा निवासी कपड़ा व्यवसाई अमित गुप्ता (40) पुत्र लक्ष्मी नरायन गुप्ता अपने साथी कन्हईया (30) निवासी अशराफ टोला के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। ग्राम बिलसरिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कन्हईया घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।