फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in accidents

हादसों में चार लाोगाों की हुई मौत

Wed, 28 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four killed in accidents

माधौगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवक

विज्ञापन
की मौत हो गई, वहीं कई थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए, जबकि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, कछौना थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी मोनू (25) पुत्र रामनरेश संदिग्ध हालात में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। घटना के विषय में मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि मोनू हरियावां के पानीपत में चचेरे भाई गोविंद के साथ काम करता था। उसने बताया कि मोनू की पानीपत में ही मौत हो गई थी।

वह उसे मृत अवस्था में लेकर आया, जबकि चचेरे भाई गोविंद का कहना था कि मोनू उसे अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। वह उसे लेकर आया था। यहीं पर उसकी मौत हो गई। कछौना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी महेंद्र (32) पुत्र राजाराम सोमवार को गांव के बाहर टहलने निकले थे। भवानीपुर कछौना के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि महेंद्र के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। वह पुत्रियों के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करते थे। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।

इधर, सांडी क्षेत्र के ग्राम मकसूद निवासी रामचंद्र (30) पुत्र रामलड़ैते टेंपो से बिलग्राम से सांडी जा रहे थे। रास्ते में टेंपो पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। टेंपो में अन्य पांच सवारियां थी। जिनको स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इधर, सुरसा क्षेत्र के ग्राम हाथा झाबर निवासी बाबूराम (55) पुत्र पन्नालाल और श्रीपाल (60) सड़क हादसे में घायल हो गए। उधर, संडीला ा क्षेत्र के ग्राम बेहसरिया निवासी जगदेई (45) पुत्र भीखा सड़क हादसे में घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर के पास एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही आस पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पर उसकी शिनाख्त थाना बेहटा गोकुल के ग्राम अमखेरवा निवासी मुन्ना बाबा (45) पुत्र उधार सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस सड़क हादसा बता रही है। उधर, कछौना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सोमवार की शाम महेंद्र (30) निवासी भवानीपुर बाजार से वापस आ रहे थे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का कोहराम मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed