{"_id":"67e2eb23bf9dd8b92408a95d","slug":"four-hostels-will-be-renovated-with-rs-243-crore-hardoi-news-c-213-1-hra1001-128696-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 2.43 करोड़ से चार छात्रावासों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 2.43 करोड़ से चार छात्रावासों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
हरदोई। चार छात्रावासों का कायाकल्प कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 2.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। कार्यदायी संस्था उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम ने काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब काम होना है, ताकि छात्रावासों में सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सरकार ने छात्रावास की सुविधा दी है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित राजकीय इंटर कॉलेज में बालक छात्रावास सहित मन्नापुरवा में बालक और बालिका तीन छात्रावास हैं। जीआईसी में एक राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक है, जबकि मन्नापुरवा में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक और बालिका है। वहीं, बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास भी है। छात्रावास में पाइपलाइन जलापूर्ति, बिजली फिटिंग सहित सुरक्षा के लिहाज से काम कराए जाने के समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दी है। शासन ने काम कराने के लिए उप्र समाज कल्याण निर्माण निगम को जिम्मेदारी सौंपी है। काम कराए जाने के लिए 2,43,23,000 रुपये भी दिए हैं।
-- -
शासन के उप सचिव रजनीकांत पांडेय का आदेश प्राप्त हो गया है। छात्रावासों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 2.43 करोड़ रुपये दिए हैं। कार्यदायी संस्था ने काम कराने का अनुबंध कर लिया है। संस्था ने छात्रावास को खाली कराए जाने की बात कही है। इस पर सभी छात्र-छात्राओं को काम कराए जाने की अवधि तक छात्रावास खाली किए जाने के लिए कहा गया है। -रमाकांत, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
-- -
छात्रावास के लिए इस प्रकार मिले हैं रुपये
छात्रावास अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि जीआईसी के बालक छात्रावास में भवन की मरम्मत, जलापूर्ति, ड्रेन, इंटरलॉकिंग और चारदीवारी के लिए 82,25,000 रुपये मिले हैं। बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास की रंगाई-पुताई, शौचालयों की मरम्मत, जलापूर्ति और चारदीवारी पर आरआरसी कार्य के साथ कटीले तार लगवाए जाने के लिए 61,28,000 रुपये मिले हैं। मन्नापुरवा में बालक छात्रावास भवन मरम्मत और चारदीवारी के काम के लिए 55,21,000 रुपये और बालिका छात्रावास के भवन मरम्मत, इंटरलॉकिंग और नाली और चारदीवारी के काम के लिए 44,49,000 रुपये मिले हैं।