फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four gram panchayats did not give account of expenditure

Hardoi News: चार ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया खर्च का हिसाब

Tue, 13 Feb 2024 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 13 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Four gram panchayats did not give account of expenditure
हरदोई। सात साल में ऑडिट आपत्तियों का निराकरण न कराने और खर्च का हिसाब-किताब न देने पर तत्कालीन जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू की गई है। विकास खंड कोथावां की चार ग्राम पंचायतों ने 48.92 लाख से अधिक का हिसाब-किताब नहीं दिया है। डीपीआरओ ने वसूली की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

गांवों में विकास कार्यों के नाम पर खर्च होने वाली राशि के ऑडिट में मिलने वाली गड़बड़ी पर गांवों के जिम्मेदार न तो ऑडिट आपत्तियों का निराकरण करा रहे हैं और न ही कोई इसका हिसाब-किबात दे रहे हैं। लेखा परीक्षा कार्यालय और पंचायतीराज विभाग की नोटिस पर भी जिम्मेदारों ने कोई जवाब नहीं दिया है। लेखा परीक्षा विभाग ने ऑडिट आपत्तियों के निराकरण न होने की जानकारी शासन को भी दी है। पंचायतीराज विभाग को दी गई रिपोर्ट में तत्कालीन जिम्मेदारों से वसूली की संस्तुति की है।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में विकास खंड कोथावां की ग्राम पंचायत रायपुर सोमवंशी में 12,44,362 रुपये का हिसाब-किताब नहीं मिला था। तत्कालीन प्रधान कामिनी और नरामदनापुर में 14,08,165 रुपये की गड़बड़ी के लिए तत्कालीन प्रधान वीरेंद्र कुमार और पंचायत सचिव राजेश कुमार को दोषी बताया गया है। पंचायत सचिव की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीखपुर ऐमा में 14,38,717 रुपये की गड़बड़ी के लिए तत्कालीन प्रधान सियाराम और ऊगपुर में 8,00,775 रुपये की गड़बड़ी के लिए तत्कालीन प्रधान शिवकुमार और दोनों पंचायतों के तत्कालीन और वर्तमान में अहररोरी में तैनात पंचायत सचिव नीरज मिश्रा को दोषी बताया गया है।

डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारियों के माध्यम से दोषियों को वसूली के नोटिस जारी किए गए है। जवाब न आने पर वसूली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed