{"_id":"2d1bf482497b9512f0e2d34306fbcfc2","slug":"four-districts-policemen-come-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों से आएंगे पुलिसकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों से आएंगे पुलिसकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया की रैली को शहर में व्यापक सुरक्षा
विज्ञापन
व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को चार जिलोें से फोर्स आएगा। सुरक्षा व्यवस्था
को दो जोन व तीन सेक्टरों में बंटा गया है। इसके साथ ही शहर के बाहर ही
पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की आठ फरवरी को होने वाली रैली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए तीन एएसपी, आठ सीओ को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 130 दारोगा, पांच सौ सिपाही, पांच हेड कांस्टेबिल, तीन महिला दारोगा, महिला आरक्षी व पीएसी की जवान तैनात रहेंगे।
एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, और उन्नाव से पुलिस बल मांगा गया है। इसमें एक एएसपी, तीन सीओ, 30 दारोगा, तीन महिला दारोगा, 40 प्रधान आरक्षी, 150 आरक्षी, 20 महिला आरक्षी, 10 ट्रैफिक सिपाही और एक कंपनी पीएसी शामिल है।
रैली के दिन पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। बावन रोड़ से आने वाले वाहन उसी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रुकेंगे। पिहानी व शाहजहांपुर रोड़ से आने वाले वाहन नौरंग के बाग में रोके जाएंगे, लखनऊ रोड़ से आने वाले वाहनों के सीएसएन व आईटीआई में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
सांडी रोड़ से आने वाले वाहनों की पार्किंग श्रवण देवी मंदिर के पास होगी। वीआईपी वाहनों की पार्किंग घंटाघर परिसर में होगी। इसके अलावा वीआईपी का प्रवेश मुख्य डाक घर के मार्ग से होगा। सहयोगी मंच व पत्रकारों के लिए प्रवेश बीएसए कार्यालय परिसर से बनाए जा रहे गेट से होगा।
आम लोगों के लिए जीआईसी के घंटा घर मार्ग से प्रवेश होगा। मुख्य मंच पर 22 लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी, अन्य मंच पर रहेंगे। बताया कि यातायात की दृष्टि से पुलिस लाइन से प्रेक्षागृह तिराहे से जीआईसी परिसर तक, इसके बाद जीआईसी से सपा कार्यालय।
वहां से राज्य सभा संासद के आवास तक कुछ समय को यातायात रोका जाएगा। बाकी सामान्य यातायात चलता रहेगा। शहर में जाम आदि की स्थित न हो, इसके लिए शहर के हर प्वाइंट पर एक दारोगा व पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। शहर में सुरक्षा को व्यापक इंतजाम किए गए हैं।