फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four culverts will be built between Dahlia-Andaniya for Rs. 4.32 crores, work started

Hardoi News: दहेलिया-अंदनिया के बीच 4.32 करोड़ से बनेंगी चार पुलिया, काम शुरु

Wed, 07 Aug 2024 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Four culverts will be built between Dahlia-Andaniya for Rs. 4.32 crores, work started
हरपालपुर। बाढ़ के समय गंगा नदी और रामगंगा नदी के पानी की निकासी और बाढ़ में कटान को रोकने के उद्देश्य से दहेलिया-अंदनिया के बीच मार्ग पर चार पुलिया का निर्माण होगा। विभाग ने पुलियों का निर्माण शुरु करा दिया है। पुलियों के निर्माण पर 4.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कटियारी क्षेत्र के गंगा नदी, रामगंगा नदी के बीच दहेलिया से अंदनिया के मध्य सड़क के कटान को रोकने के लिए 4.32 करोड़ की लागत से चार पुलियों का निर्माण शुरु कराया गया है। बाढ़ के दौरान दहेलिया से अंदनिया के बीच करीब सात किलोमीटर की लंबाई में सड़क पर पानी आ जाता है। सड़क पर पानी चलने से सड़क कट जाती है और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे बचाव के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से दहेलिया में 1.20 करोड़, मूर्चियां में 1.20 करोड़, मुरबा-शहाबुद्दीनपुर में 96,00,000 और चिरैयाताल के पास भी 96,00,000 रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अवधेश गुप्ता ने बताया कि पुलियों का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बाढ़ के दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







हरपालपुर। गंगाराम गंगा के बीच बाढ़ग्रस्त इलाके में बरसात के दौरान पुलियों का निर्माण शुरू होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अगस्त के दौरान नदियों में बाढ़ आ गई तो इन पुलियों का हाल भी रामगंगा कुंडा नाले में निर्माण के दौरान बेडीजोर पुलिया के बाढ़ की धार में बह जाने जैसा होगा, जिससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ जाएंगी। जो पिछले दो वर्षों से निर्माण की राह देख रही है। इससे लोक निर्माण विभाग के अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed