{"_id":"6488b9bb4dc35b3a410a5df4","slug":"four-arrested-for-violation-of-section-144-30-prosecuted-hardoi-news-c-12-1-284877-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धारा 144 के उल्लंघन में चार लोग गिरफ्तार, 30 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धारा 144 के उल्लंघन में चार लोग गिरफ्तार, 30 पर मुकदमा
विज्ञापन
बघौली। पुलिस ने धारा 144 एवं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां काफी तादाद में लोग मौजूद थे, पुलिस के आते ही भाग निकले। मामले में चार नामजद समेत 30 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में थाने में तैनात दरोगा सूरज पाल सिंह ने कहा है कि वह हमराह आरक्षी राहुल सरोज, सुशील कुमार, दिलीप यादव व महिला सिपाही भावना भारती के साथ कस्बे में मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्कूल में काफी लोग इकट्ठा होकर एक धर्म विशेष का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कहा कि यह धारा 144 का उल्लंघन है। पुलिस ने मौके से रंजीत, सरवन, राकेश और सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में पकड़े गए चार नामजद समेत 30 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि अन्य अपराधियों की भी तलाश की जा रही है। (संवाद)
-