फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Found in bushes nine drums of kerosene

झाड़ियों में मिला नौ ड्रम केरोसिन

Tue, 04 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 04 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Found in bushes nine drums of kerosene
थाना क्षेत्र के कलौली गांव केे मजरा हरचंदापुर में सड़क किनारे झाड़ियों
विज्ञापन
में केरोसिन से भरे नौ ड्रम ग्रामीणों ने पकड़ लिए। हंगामा करने पर मौके पर पहुंचे कोटेदार के पुत्र ने वितरण कर मामला रफा दफा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच पड़ताल कर वीडियोग्राफी कराई।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वह इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेजेंगे। गांव के कोटेदार के ऊपर अनाज और केरोसिन वितरण को लेकर पहले से ही काफी आरोप लग रहे थे। ऐसे में सोमवार को हरचंदापुर में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले केरोसिन के ड्रमों को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों और थाना पुलिस को सूचना दे दी।

इसी बीच कोटेदार का पुत्र मौके पर पहुुंचा और उसने ड्रमों को कब्जेे में लेकर उससे केरोसिन का वितरण कार्डधारकों को शुरू कर दिया। इसी बीच थाना पुलिस व पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। कोटेदार के पुत्र ने पूर्ति निरीक्षक को बताया कि गोदाम से लाए केरोसिन के ड्रमों को वितरण के लिए यहां उतरवा लिया था।

इसका वितरण किया जाना था। इसका वितरण सोमवार को उन्होंने यहां कर दिया। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि केरोसिन के ड्रम यहां कालाबाजारी केे लिए रखे गए थे। पकड़े जाने पर वितरण कराया गया। उधर, इस बाबत पूर्ति निरीक्षक ने डिपो संचालक बृजकिशोर से जानकारी ली।

उसने बताया कि 17 जुलाई को 2200 लीटर व 26 जुलाई को 1035 लीटर कोटेदार ने केरोसिन उठाया था। पूर्ति निरीक्षक ने बरामद ड्रमों की वीडियोग्राफी करवाई। उन्होंने बताया कि नौ ड्रम तेल केरोसिन जुलाई के  लिए आवंटन का था, पर जब उनसे पूछा गया कि इसका वितरण अब अगस्त में कैसे हो रहा है। इस पर वह शांत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed