{"_id":"697108bf94fa69f0c100f78f","slug":"former-pradhan-riding-a-bike-dies-in-a-tractor-collision-companion-injuredformer-pradhan-riding-a-bike-dies-in-a-tractor-collision-companion-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143719-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फोटो-16- जगरूप। फाइल फोटो
शाहाबाद। वासितनगर मार्ग पर ग्राम भदासी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने एक वृद्ध को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी जगरूप (70) इंजन मिस्त्री थे। पुत्र सोनू के मुताबिक, मंगलवार दोपहर पिता जगरूप कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर कल्लू में इंजन सही करने गए थे। उनके साथ उनके साथी राजमिस्त्री मेघनाथ (75) भी थे। देर शाम दोनों घर वापस आ रहे थे। जगरूप के पास हेलमेट था लेकिन हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। ग्राम भदासी के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को पहचान लिया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने जगरूप को मृत घोषित कर दिया। मेघनाथ को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जगरूप के परिवार में पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।