फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former officer guilty of wrong payment, action will be taken

Hardoi News: गलत भुगतान करने पर पूर्व अधिकारी दोषी, होगी कार्रवाई

Sun, 08 Jan 2023 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Former officer guilty of wrong payment, action will be taken
हरदोई। क्षेत्र पंचायत बिलग्राम की निधि से 16.17 लाख रुपये नियम विरुद्घ पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्रद्धा पांडेय ने भुगतान कर दिया। समाज कल्याण विभाग के निदेशक को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भेजी गई है। इस समय वह लखनऊ निदेशालय से संबद्ध हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत बिलग्राम में इंटरलॉकिंग सहित करीब 14 कार्यों को कराया गया। इन कार्यों पर 18 से 20 मार्च 2021 के मध्य तीन बार में 59,86,186 रुपये आहरित किए गए। मामले की शिकायत पर तीन सदस्यीय समिति ने जांच की। इसकी रिपोर्ट में पाया गया कि 17 मार्च 2021 की रात 12 बजे से क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद प्रशासक की नियुक्ति को प्रभावी हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम एसडीएम के प्रशासक के रूप में नियुक्त होने के बाद भी बिलग्राम के बीडीओ रहीं तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय ने नियम विरुद्घ भुगतान कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 14 कार्यों की मजदूरी अंश में 16,17,770 रुपये का भुगतान वहां तैनात रहे (अब सेवानिवृत्त) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता सैय्यद शब्बर जैदी के व्यक्तिगत खाते में कर दिया।
मजदूरी भुगतान के लिए ई-ग्राम स्वराज पर पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम में श्रमिकों के सीधे खाता में भेजने की व्यवस्था की अनदेखी करने का उन्हें उत्तरदायी माना गया है।

कुछ इस तरह किए गए भुगतान
- 18 मार्च 2021 39,92,376 रुपये।
- 18 मार्च 2021 को 4,80,040 रुपये।
- 20 मार्च 2021 को 16,23,770 रुपये।
वर्जन
बिलग्राम में बीडीओ रहीं तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडेय से अनियमितता के बाबत जवाब मांगा गया था। इसका न तो कोई साक्ष्य दिए गया और न ही उत्तर प्रस्तुत किया गया। समाज कल्याण विभाग के निदेशक को श्रद्धा पांडेय को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। - मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed