{"_id":"68dd687b0e5b54c61b070859","slug":"former-mp-naresh-agarwal-was-greeted-on-his-birthday-by-the-common-and-the-elite-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138263-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को आम और खास ने दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को आम और खास ने दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा नेता पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल को उनके जन्मदिन पर आम और खास ने बुधवार को उनके आवास पहुंचकर बधाई दी। पूर्व सांसद ने बाल विद्या भवन स्कूल में स्वामी यतिंदानंद गिरि महाराज के साथ केक काटा और जन्मदिन की खुशियां बांटी।
पूर्व सांसद के जन्मदिन पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारा हुए। ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने ने अहिरोरी, जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू जूरा ने बिलग्राम मार्ग समेत समर्थकों ने जरूरतमंदों के लिए जगह-जगह भंडारा लगाए। पत्नी मंजुला अग्रवाल ने 1,400 छात्राओं को उपहार वितरित किए। आवास पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला पंचायत शोभना सिंह, पूर्व सदस्य सर्वेंद्र गुप्ता ने केक कटवाकर मिठाई वितरित की।
नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने सभासदों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, शशांक सिंह, रवि प्रकाश, अमित गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, प्रवीन अवस्थी आदि ने जन्मदिन की बधाई दीं। सांडी। पालिका के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने भंडारा और स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित किए। अनिल गुप्ता, अनुज गुप्ता उर्फ डिंपल, अंशुल गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।