फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former MP Anju Bala reel went viral on social media

Video: पूर्व सांसद अंजू बाला की रील सोशल मीडिया पर वायरल, बाबू जी धीरे चलना... गाने पर किया डांस

Tue, 21 Nov 2023 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Nov 2023 10:18 PM IST
सार

अंजू बाला से इस बारे में जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न आवा। 

विज्ञापन
Former MP Anju Bala reel went viral on social media
पूर्व सांसद अंजू बाला की रील सोशल मीडिया पर वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य और मिश्रिख की पूर्व सांसद अंजू बाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसी हाइवे पर पूर्व सांसद रील बनाती दिख रही हैं। इस रील के साथ वह नृत्य भी कर रही हैं। रील में इस्तेमाल किए गए गाने को लेकर राजीतिक हलकों में कयासों का दौर तेज हो गया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

वर्ष 2014 में मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गईं अंजू बाला इन दिनों राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य हैं। मंगलवार की दोपहर सोशल मीडिया पर उनकी एक रील का वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह किसी हाईवे पर नृत्य कर रही हैं। इसके साथ बाबू जी धीरे चलना, बड़े धोखे हैं इस राह में... गाना भी बज रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल अंजू बाला एक बार फिर मिश्रिख से भाजपा के टिकट की दावेदार हैं। लिहाजा उनकी इस रील में इस्तेमाल गाने को लेकर चर्चाओं का दौर तेजी से चल निकला। हर किसी ने अपने अपने हिसाब से इसका मतलब निकाला। अंजू बाला से इस बारे में जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न आवा। 

विज्ञापन

अंजू बाला ने कहा कि इसे राजनीति से जोड़कर देखने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत एकाउंट है और हर किसी की निजी जिंदगी भी होती है। बनावटीपन में कोई विश्वास नहीं है। हमेशा खुश रहती हैं और जिस चीज से खुशी मिलती है उसे करने में कोई बुराई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed