{"_id":"5e458f888ebc3ee5ab6ad565","slug":"forensic-team-recovered-bullet-on-property-dealer-hardoi-news-knp5444575110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर को लगी गोली फारेंसिक टीम ने बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर को लगी गोली फारेंसिक टीम ने बरामद की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेलवेगंज नईबस्ती में बुधवार की देर शाम प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत होने की वजह तलाशने में पुलिस जुटी है।
उसकी पत्नी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाईं कनपटी पर लगी गोली दूसरी तरफ निकली मिली। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोली बरामद कर ली है।
शहर के मोहल्ला रेलवेगंज नईबस्ती निवासी अभिलाष अस्थाना (35) पुत्र रामबहादुर अस्थाना प्रापर्टी डीलर था। बुधवार की शाम घर में संदिग्ध हालत में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उसका शव बैठक में मुंह के बल पड़ा मिला था। शव के पास सोफे पर तमंचा पड़ा था। उसी के सामने मेज पर दो ग्लास, बिस्कुट व नमकीन, प्लेट में पराठा रखा मिला था। इसके साथ ही जमीन पर उसका मोबाइल टूटा पड़ा था।
पुलिस ने मौके से तमंचा व अभिलाष का टूटा मोबाइल बरामद किया था। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी, जबकि घटनास्थल पर अभिलाष का टूटा पड़ा मोबाइल कुछ और इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में दाईं कनपटी पर लगी 32 बोर की गोली कनपटी के दूसरी तरफ निकली मिली है, जिससे कनपटी पर सटाकर गोली लगने की पुष्टि हुई है। वहीं फोरेंसिक टीम घटनास्थल से पहले ही गोली बरामद कर चुकी है।
कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।