{"_id":"60241b728ebc3ee964415f51","slug":"forensic-team-investigates-the-opportunity-again-hardoi-news-knp611080940","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारेंसिक टीम ने फिर की मौके की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारेंसिक टीम ने फिर की मौके की जांच
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तेरापुरसौली में राजदीप पांडेय की हत्या के मामले में बुधवार को एक फिर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। यहां से खून के नमूने भी लिए। पुलिस ने घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्राम तेरापुरसौली निवासी राजदीप पांडेय (22) की सोमवार की रात उसके घर में घुसकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई ज्ञानदीप ने इस घटना में छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को एसपी अनुराग वत्स के आदेश पर एक बार फिर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। अरवल के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।