फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Footprints of wild animals seen in the field, fear of tiger spreads

Hardoi News: खेत में दिखे जंगली जानवर के पगचिंह, बाघ की आशंका में दहशत

Sat, 31 Jan 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Footprints of wild animals seen in the field, fear of tiger spreads
फोटो-28-खेत में जंगली जानवर के पगचिंह। संवाद
विज्ञापन




- पगचिह्नों को देख वन विभाग ने जंगली जानवर की जताई आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी



बेहटा गोकुल। ग्राम बझेरा प्राथमिक विद्यालय के पास बीते बुधवार को ग्रामीणों ने किसी बड़े जंगली जानवरों के पैराें के निशान देखे। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची टीम ने किसी जगंली जानवर के होने का आंदेशा व्यक्त किया है। वहीं पगचिह्नों को देखकर ग्रामीणों ने बाघ होने की आशंका भी व्यक्त की है।




ग्रामीण महेश सिंह, ओंकार, अभय, श्यामू ने गांव के बाहर किसी जानवर के पगचिह्नों को देखकर बाघ होने की अंदेशा व्यक्त करते हुए वन विभाग को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची टीम ने बड़े जंगली जानवर होने की पुष्टि करते हुए आसपास कांबिंग की लेकिन कोई जानवर का सुराग नहीं लगा। टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की और कहा अकेले खेतों की तरफ न जाए। झुंड में रहें और शाम को घर के खिड़की दरवाजे बंद रखे। साथ ही बच्चों को भी बाहर न जाने दें। टीम जानवर की लोकेशन जानने के लिए शुक्रवार को भी कांबिंग करती रही है, लेकिन अभी तक जानवर नहीं मिला। वन रक्षक ब्रजराज वर्मा ने बताया कि रेंजर प्रमोद कुमार के साथ आज भी पूरी टीम ने कांबिग की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि, खेत में एक कुत्ता भी मृत मिला है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed