फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Following the construction of the overbridge

ओवरब्रिज के निर्माण के लिए लिया ब्लाक

Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 18 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Following the construction of the overbridge
गतिमान एक्सप्रेस

हरदोई। पिहानी रोड स्थित क्रासिंग संख्या 220 बी पर ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर सोमवार की दोपहर को करीब सवा दो घंटे तक ट्रेनों के पहिये थाम दिए गए। दो घंटे तक हरदोई से होकर अप और डाउन रूट पर रेल यातायात ठप रहा। ऐसे में मालगाड़ी से लेकर यात्री गाड़ियाें को जहां तहां स्टेशनों पर रोक दिया गया। कार्य पूरा होने के बाद संचालन सुचारु किया गया, जिस वजह से ट्रेनें घंटों लेट हो र्गइं।

विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शहर के पिहानी रोड पर भी कराया जा रहा है।

सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अब रेलवे लाइन के ऊपर की ओवरब्रिज का निर्माण अवशेष रह गया था जिसको ही पूरा कराने के लिए सोमवार को ट्रेनों का ब्लॉक रखा गया। बताते चलें कि रेलवे क्रासिंग संख्या 220 बी पर निर्माण कार्य करने के लिए दोपहर को 1:05 बजे से 3:15 बजे तक ट्रेेनों का संचालन बंद कर दिया गया। जिससे अप और डाउन रूट पर ट्रेन सेवाएं ठप रहीं। निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक के चलते ट्रेनों को हरदोई रेलवे स्टेशन पर आने से पहले जहां तहां रोक दिया गया। जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हरदोई आने वाली कई ट्रेनें घंटों तक लेट रहीं। इसमें रनथ्रू ट्रेनों समेत डाउन रूट की त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे, सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट और गोहाटी एक्सप्रेस 50 मिनट लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि कार्य कराने को लेकर ब्लॉक लिया गया, जिससे ट्रेनें लेट हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed