फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   follow traffic rules and become champion

कीजिए यातायात नियमों का पालन, बनिए ट्रैफिक चैंपियन

Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
follow traffic rules and become champion
जागरुकता रैली को रवाना करते एसपी अजय कुमार व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने नई पहल की है। ट्रैफिक चैंपियन ऑफ द मंथ हरदोई अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत दिसंबर में किसी भी दिन औचक भ्रमण के दौरान यातायात के सभी नियमों का पालन करने वाले व्यक्ति को यह खिताब दिया जाएगा। उस ट्रैफिक चैंपियन का फोटोयुक्त बड़ा बैनर पुलिस लाइन के मुख्य द्वार और यातायात कार्यालय में लगाया जाएगा। मंगलवार को सड़क सुरक्षा यातायात माह के समापन अवसर पर एसपी अजय कुमार ने इसकी घोषणा की। पुलिस लाइन में समापन अवसर पर यातायात जागरुकता रैली को एसपी अजय कुमार ने अपने मातहतों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। एसपी ने बताया कि एक माह के अभियान के दौरान जिले में 2217 वाहनों का चालान मोटर अधिनियम के तहत किया गया और 5,16450 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। एसपी अजय कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। यातायात माह में हुई गतिविधियों का ब्योरा सीओ सिटी विकास जायसवाल ने दिया। इस दौरान सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed