फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fog prevailed since morning, relief came when the sun came out

Hardoi News: सुबह से छाया रहा कोहरा, धूप निकली तो मिली राहत

Thu, 18 Dec 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed since morning, relief came when the sun came out
हरदोई। सर्द मौसम ने दो दिन में ही जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बुधवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा तो बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक आसमान साफ नहीं हुआ। सुबह से ही कोहरा छाए रहने के कारण ठिठुरन बनी रही। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि तापमान में कमी ही दर्ज की गई। अंधेरा होने के बाद ठिठुरन में फिर इजाफा होने लगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले के मौसम में परिवर्तन हो गया है। कभी धूप, कभी कोहरा तो कभी शीतलहर चल रही है। मंगलवार को कुछ देर धूप निकली थी, लेकिन बुधवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे के बीच हुई। सर्दी से बचाव करने के लिए लोग आग सेंकते नजर आए। हालांकि, कोहरा घना न होने की वजह से धूप निकलने की उम्मीद लगी, इसके बावजूद बादलों को चीरकर सूरज को बाहर निकलने तक दोपहर हो गई।
विज्ञापन

एक बजे के बाद गुनगुनी धूप निकली, इसके बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई बल्कि पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान आधा डिग्री कम हो गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09:5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 98 प्रतिशत और शाम को 87 प्रतिशत रही। अंधेरा होने के बाद वातावरण में एक बार फिर धुंध सी नजर आने लगी। आने वाले दिनों में कोहरा होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed