फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Floodwaters have entered the houses in Madaripurwa, and the sesame crop has been ruined.

Hardoi News: मदारीपुरवा के मकानों में भरा बाढ़ का पानी, तिल्ली की फसल हो गई खराब

Fri, 28 Aug 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters have entered the houses in Madaripurwa, and the sesame crop has been ruined.
फोटो 30: पुनना पुरवा में घर के बाहर बनी झोपड़ी में भरा बाढ़ का पानी। संवाद  
हरदोई/बिलग्राम। गंगा के पानी में फैलाव जारी है। गंगा नदी के जलस्तर में कमी न आने से मदारीपुरवा में बाढ़ का पानी मकानों में घुस गया है। इससे इन परिवारों को भोजन पकाने तक में परेशानी उठानी पड़ रही है। खेतों में खड़ी तिल्ली की फसल बाढ़ के पानी में डूबने से खराब हो गई। खेतों से होकर पानी अब आबादी की तरफ प्रवेश करने लगा है इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और पहाड़ों पर हो रही बरसात ने यहां कटरी क्षेत्र में बाढ़ ला दी है। शुक्रवार को गंगा और गर्रा में 99,813 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर खतरे के निशान 137.10 मीटर गेज पर तीसरे दिन बना रहा। राजघाट पर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर गेज से करीब 42 सेंटीमीटर ऊपर 125.73 मीटर गेज पर है लेकिन पानी फैलाव लेने लगा है। कटरी क्षेत्र में बाढ़ के पानी के तेजी से फैलाव लेने से मदारीपुरवा के 25 मकानों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

वहीं पुनना पुरवा, जरेला और कटरी बिलुही गांवों के बाहर बनी झोपड़ियों तक पानी पहुंच गया है। कई स्थानों पर ग्रामीणों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते पानी से ग्रामीणों में चिंता है। खेतों से निकल कर पानी आबादी तक पहुंचने लगा है इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मदारीपुरवा के 25 परिवारों को लेखपाल मयंक कुमार के माध्यम से पका-पकाया भोजन वितरित किया गया। तिल्ली की फसल पानी में सड़ने लगी है जबकि धान और मक्का जैसी फसलों में पानी भरने से किसान चिंतित हैं। कटरी छिबरामऊ, कटारी परसोला, कटरी बिछुईया, कटरी जरसेनामऊ आदि गांवों के खेतों में पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदारीपुरवा के परिवारों के बाढ़ की चपेट में आने पर एसडीएम एन राम ने गांव की स्थितियों का निरीक्षण किया। झोपड़ियों में पानी घुसने के कारण ग्रामीणों को झोपड़ियां खाली रखने की हिदायत दी। पुनना पुरवा, जरेला आदि गांवों का भी निरीक्षण किया। बताया कि बाढ़ से प्रभावित आबादी के लिए राहत किट की व्यवस्था की गई है। फसलों के नुकसान का सर्वे भी शुरू करा दिया गया है। बताया कि राजस्व कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है। बाढ़ और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की तुरंत जानकारी दी जाए ताकि समय से राहत-बचाव कार्य कराया जा सके।

फोटो 30: पुनना पुरवा में घर के बाहर बनी झोपड़ी में भरा बाढ़ का पानी। संवाद   

फोटो 30: पुनना पुरवा में घर के बाहर बनी झोपड़ी में भरा बाढ़ का पानी। संवाद  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed