फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flood submerged 700 acres of crops, water filled in houses and schools

Hardoi News: बाढ़ से करीब 700 एकड़ फसल डूबी, घरों व स्कूल में भरा पानी

Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Flood submerged 700 acres of crops, water filled in houses and schools
हरदोई। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी ने जिले में फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी में आई बाढ़ से करीब 700 एकड़ फसल में पानी डूब गई है। कटरी क्षेत्र में घरों और मल्लावां क्षेत्र में स्कूल में पानी भर गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा नदी में पांच सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। पानी खतरे के निशान से 25 सेमी. ऊपर 137.35 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा नदी के पानी में भी पांच सेमी. की बढ़ोतरी हुई है। पानी 136.70 मीटर पर पहुंच गया है। गर्रा नदी में 90 सेमी. की कमी आई है। कटियारी क्षेत्र में बाढ़ के कारण दर्जनों गांवों के चारों ओर पानी भर गया है। गांव टापू बन गए हैं।
विज्ञापन

गंगा व रामगंगा नदी के मध्य पड़ने वाले करीब 50 गांवों की 500 एकड़ से अधिक भूमि पर पानी भर जाने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। बिलग्राम, मल्लावां व अन्य क्षेत्र में करीब 150 एकड़ फसलों में पानी भर जाने से खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लावां क्षेत्र के गांव शाहपुर के मजरा हरीगंज प्राथमिक स्कूल में पानी भर गया है। प्रधानाध्यापक विनय सिंह समेत चार शिक्षक तैनात हैं और 107 छात्र पंजीकृत है। स्कूल का संचालन बंद कर दिया गया है।प्रधानाध्यापक विनय सिंह ने बताया कि बच्चों की शिक्षा पर असर न पड़े इसलिए बच्चों को पड़ोसी गांव शाहपुर पवार के स्कूल से संबद्ध किया गया है।
इनसेट
इन गांवों का संपर्क अरवल थाने से कट गया है
हरपालपुर के कटियारी क्षेत्र में गंगा व रामगंगा नदी के पानी से आलमपुर से अदनिया, सुदनीपुर, नाउपुरवा, जगन्नाथ पुरवा समेत दर्जनों गांवों का अरवल थाने से संपर्क टूट गया है। अरवल थाने के लिए जाने वाले रास्ते में बाढ़ का पानी बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अदनिया गांव के रतिराम व साधुराम ने बताया कि गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गया है। बेहटा मुड़िया गांव निवासी रामआसरे के मकान के पास रामगंगा नदी तेजी से कटान कर रही है। इसके चलते वह अपना पक्का मकान तोड़ने पर विवश हो गए हैं।
सवायजपुर एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के चंद्रमपुर गांव के 12 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। बाढ़ चौकियाें पर मोटर वोट व स्टीमर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इनसेट
राजस्व टीम ने नाव से लिया गांवों का जायजा
बिलग्राम क्षेत्र के कटरी बिछुइया, चिरंजीवपुरवा, घासीरामपुरवा, गन्नेपुरवा, उम्मीदपुरवा व मक्कूपुरवा आदि गंगा के पानी से चारों ओर से घिर गए हैं। मल्लावां क्षेत्र के कटरी में गंगा नदी के किनारे बसे गांव माहिमपुर, शाहपुरपवार, हरीगंज, लोकइयापुरवा, हीरापुरवा समेत अन्य गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बिलग्राम एसडीएम संजीव ओझा ने राजस्व टीम के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। प्रभावित लोगों से जानकारी ली, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया बक्शीपुरवा, लोनार, हरीगंज के गांवों के कुछ हिस्से के घरों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि बिलग्राम व सवायजपुर के एसडीएम से रिपोर्ट मांग ली गई है। प्रभावित परिवारों को समय से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed