फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flood protection work of Ganga river will be done with Rs 7.19 crores

Hardoi News: 7.19 करोड़ से होंगे गंगा नदी की बाढ़ से बचाव के काम

Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Flood protection work of Ganga river will be done with Rs 7.19 crores
हरदोई। बाढ़ से होने वाले नुकसान और कटान को रोकने के लिए गंगा नदी पर भी 7.19 करोड़ की दो परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। शासन ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति जारी कर दी है। शारदा नहर विभाग को बाढ़ से बचाव की परियोजनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ के समय गंगा नदी के पानी से विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावा के कटरी क्षेत्र में बसे गांवों में कटान के साथ ही फसलों और घरों को नुकसान भी होता है। शासन ने बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी पर बाढ़ प्रभावित संवेदनशील ग्राम समूह नोखेपुरवा और कटरी बिलुही में काम कराने के लिए 4,15,93,000 रुपये की स्वीकृति दी है। ऐसे ही गंगा नदी पर ही नदी किनारे बाढ़ से प्रभावित गांवों के समूह में गुलाबपुरवा से तेरवाकुल्ली तक काम कराने के लिए 3,03,98,000 रुपये की स्वीकृति दी है। बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र के विधायक आशीष सिंह आशू ने बताया कि बाढ़ के समय गंगा नदी के किनारे के गांवों में होने वाले नुकसान और खेतों के कटान से बचाव के लिए शारदा नहर विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भिजवाया था।
विज्ञापन

बताया कि प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और जलशक्ति मंत्री से पैरवी की और बाढ़ से लोगों को होने वाली समस्याओं की जानकारी भी दी थी। शारदा नहर विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि शासन से स्वीकृति की जानकारी मिल गई है। जल्द ही टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed