फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flood of faith in pagodas, chanting Om Namah Shivay

शिवालयों में आस्था का सैलाब, ओम नम: शिवाय का जाप

Tue, 01 Mar 2022 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in pagodas, chanting Om Namah Shivay
हरदोई। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन मंदिरों के साथ प्रमुख मंदिर परिसरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

शिव पूजन के साथ ही शिवलिंग दर्शन एवं रुद्र अवतार हनुमान के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। साथ ही बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

तमाम भक्तों ने घरों से लेकर मंदिरों में रुद्राभिषेक कर सर्व मंगल की कामना की। शहर के लखनऊ रोड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बने बाबा नीलकंठेश्वरनाथ मंदिर पर शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए जल्द सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शुरू हुई भक्तों की भीड़ शाम तक लगी रही। बड़ी संख्या में आए शिवभक्तों ने यहां भगवान भोले नाथ की पूजा-अर्चना करने के साथ शिवगण नंदी महाराज का पूजन किया।
शिवपूजा के बाद भक्तों ने श्रीराम जानकी मंदिर में रामदरबार में मत्था टेका। मंदिर के पुजारी मैथलीशरण ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा भक्तों के आने का क्रम सुबह लेकर शाम तक जारी रहा।
शहर के नुमाइश चौराहा स्थित शिवभोले मंदिर पर बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भोलेनाथ की पूजा की। तमाम भक्तों ने जलाभिषेक करने के साथ ही बेलपत्र आदि पूजन सामग्री शिवलिंग पर चढ़ाने के साथ ही स्थापित माता पार्वती एवं अन्य देवी देवताओं के दर्शन किए।
इस दौरान मंदिर परिसर में मेले के जैसा माहौल रहा। यहां मंदिर के बाहर प्रसाद, फूल, फल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र आदि पूजन सामग्री की दुकानें लगी रहीं। वहीं बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की पूजा के साथ शिवभक्तों ने जल एवं दूध आदि से अभिषेक किया।
सुबह से लेकर देर शाम तक यहां भक्तों का भीड़ रही। इसको लेकर मंदिर के बाहर लाइन में लगकर लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। ऊं नम: शिवाय के जप के साथ भक्त जल से अभिषेक करते रहे। गंगाजल, दूध, गन्ने के रस आदि से शिवलिंग का अभिषेक किया गया।
शहर के बंशीनगर मोहल्ला स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में भोले के भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां सुबह से ही रामायण का पाठ शुरू हो गया था। एक ओर रामधुन तो दूसरी तरफ हर-हर महादेव शिवशंकर के स्वरों से पूरा परिसर भक्ति मय हो गया।
उधर, शहर से करीब सात किमी दूर स्थित खेतुई गांव में बाला जी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। मंगलवार के दिन महाशिवरात्रि होने से आज अन्य दिनों की अपेक्षा भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें शाम तक लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के साथ हनुमान जी के जयकारे लगा वातावरण को भक्तिमय कर दिया। यहां चल रहे रामायण पाठ के साथ ओम नम: शिवाय के स्वर सुनाई पड़ते रहे।
शिव झांकी की शोभायात्रा निकाली
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र ज्योतिनगर व सिविल लाइंस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में महाशिवरात्रि पर शिव की झांकी की शोभायात्रा निकाली गई।
झांकी में माता पार्वती के साथ अन्य देवी-देवताओं की भी झांकी शामिल रही। इस मौके पर केंद्र की संचालिका बीके रोशनी, नरेश चंद्र, मधु गुप्ता, सतीश आदि मौजूद रहे।
उधर, अस्पताल तिराहे के पास नारायण सेवा समूह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर जयराम गुप्ता, प्रियम, पतिराज, मनमोहन, नरेश, चंद्र प्रकाश, प्रभूदयाल, उर्मिला, सलिल, मनु आदि मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर हुआ गंगा स्नान
बिलग्राम। बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर सुबह से ही महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना क़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एसपी समेत पूरा महकमा रहा मुस्तैद
महाशिवरात्रि पर शिव संकट हरण मंदिर सकाहा के अलावा शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। इसके मद्देनजर एसपी राजेश द्विवेदी समेत पुलिस महकमा मुस्तैद रहा।

एसपी ने महाशिवरात्रि को लेकर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था परखी थी। उन्होंने शिव संकट हरण मंदिर सकाहा पहुंच कर वहां का हाल जाना था। वहां लगने वाले मेले की तैयारियां भी देखी। इसके अलावा पुलिस की खुफिया निगाहें पल-पल की निगरानी करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed