{"_id":"640cbe0c5cbd6ab5e902c1c7","slug":"five-year-old-girl-raped-neighbor-arrested-hardoi-news-c-12-1-118017-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: पांच साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर की हैवानियत, पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: पांच साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने घर ले जाकर की हैवानियत, पड़ोसी गिरफ्तार
Sat, 11 Mar 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में चॉकलेट देने के बहाने पांच साल की मासूम को घर ले जाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची को उसके घर के बाहर फेंककर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोनार थानाक्षेत्र के एक गांव की मासूम बच्ची शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी पवन सिंह (21) बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से अपने घर ले गया। उसने घर में बच्ची के साथ कुकर्म किया। बच्ची की हालत खराब होने पर आरोपी रात में उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गया। मासूम की हालत देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे। उनके निर्देश पर पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पवन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।