{"_id":"66c77b91bba02805100eb07c","slug":"five-special-trains-will-stop-at-the-local-station-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118686-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हिस्ट्रीशीटर के पास मिलीं पिस्टलें, दिल्ली पुलिस ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हिस्ट्रीशीटर के पास मिलीं पिस्टलें, दिल्ली पुलिस ले गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। (हरदोई)। कस्बा के एक हिस्ट्रीशीटर को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीम ने दिल्ली में स्टेशन के पास से आठ पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया। टीम हिस्ट्रीशीटर को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर चली गई है।
दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीम ने दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। टीम को दोनों के पास से आठ पिस्टल भी बरामद हुई हैं। दोनों में एक की पहचान पाली कस्बा के मोहल्ला सुलह सरायं निवासी संजय शुक्ला व दूसरे की शिकोहाबाद निवासी विनोद के रूप में हुई है। टीम को पूछताछ में बताया की वह खंडवा मध्यप्रदेश से पिस्टलों को लाया था और बिक्री के लिए ले जा रहा था। दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को दोनों को पाली थाने ले आई थी। यहां पूछताछ के बाद संजय की क्राइम हिस्ट्री लेकर टीम दोनों को दिल्ली लेकर फिर वापस चली गई है।
अतिरिक्त इंस्पेक्टर वहीद अहमद ने बताया कि संजय हिस्ट्रीशीटर है। उसे दिल्ली स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली में अवैध पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए पाली थाने लाई थी। उसके बाद फिर टीम अपने साथ दिल्ली ले गई है।