फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five projects worth Rs 23 crore will stop floods in Katri

Hardoi News: 23 करोड़ की पांच परियोजनाएं रोकेंगी कटरी में बाढ़

Sat, 06 Jan 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five projects worth Rs 23 crore will stop floods in Katri
हरदोई। रामगंगा और गर्रा नदी की बाढ़ से होने वाली कटान और नुकसान से बचाव के लिए 22.94 करोड़ की पांच परियोजनाओं को जलशक्ति एवं सिंचाई विभाग ने स्वीकृति दी है। शनिवार को शासन ने इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है। 12 से अधिक गांवों के लोगों को इन परियोजनाओं के पूरे होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जलशक्ति एवं सिंचाई विभाग की ओर से जारी आदेश यहां पर अधिकारियों को प्राप्त हो गया है। बाढ़ के पानी से कटान और नुकसान से बचाव के लिए पांच परियोजनाओं पर 22 करोड़ 94 लाख 40 हजार रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि विकास खंड सांडी और हरपालपुर में आने वाली रामगंगा और गर्रा नदी की बाढ़ से बचाव के लिए प्रस्ताव सिंचाई विभाग के माध्यम से शासन को भिजवाया गया था।
विज्ञापन

बताया कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री और जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से पैरवी की। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को बताया और उससे छुटकारा दिलाने की मांग की। काम पूरा होने पर लोगों को सीधा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि शासन की ओर से पांच परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। जल्द ही टेंडर प्रकिया पूरी कर काम कराया जाएगा। बताया कि गर्रा नदी पर मोहद्दीनपुर और धोबीपुरवा की बाढ़ सुरक्षा के लिए छह करोड़ 48 लाख 53 हजार, रामगंगा नदी पर बारी और दुर्जना की बाढ़ सुरक्षा के लिए छह करोड़ 26 लाख 47 हजार, रामगंगा नदी पर अरवल और नंदना बाढ़ सुरक्षा के लिए दो करोड़ 49 लाख 76 हजार, गर्रा नदी पर नोनखारा दक्षिणी, मिश्रनपुरवा की बाढ़ सुरक्षा के लिए चार करोड़ 99 लाख 86 हजार और गर्रा नदी पर ही पिपरिया, टपुआ और खजुहाई की बाढ़ सुरक्षा के लिए दो करोड़ 69 लाख 78 हजार की स्वीकृति जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed