फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five pistols and one gun recovered from illegal arms factory, two arrested

Hardoi News: अवैध शस्त्र फैक्टरी से पांच तमंचे और एक बंदूक बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Five pistols and one gun recovered from illegal arms factory, two arrested
हरदेाई। पिहानी कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाए जाने की फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को गिरफ्तार कर छह तमंचे और एक बंदूक के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पिहानी की पुलिस टीम शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे बरबर मोड़ के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतापुर शाहजहांपुर रेल लाइन पर देवमलपुर के पास जंगल में कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बहिरवा निवासी लालाराम और विवेक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को छह तमंचे, एक देशी बंदूक, तीन कारतूस और पांच खोखा के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लालाराम के खिलाफ लखीमपुर खीरी जनपद में एक और पिहानी में दो मामले दर्ज हैं। इसी तरह विवेक के खिलाफ लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाने में एक और पिहानी कोतवाली में भी एक मामला दर्ज है। पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ हरियावा संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। खुलासा करने वाली टीम में पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहित कुमार पांडेय, सिपाही नितिन तोमर रिंकू, मोहित कुमार और सोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed