फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five people including wife and father-in-law booked for abetting suicide

Hardoi News: पत्नी, ससुर समेत पांच पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five people including wife and father-in-law booked for abetting suicide
सांडी। पत्नी और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदमपुर निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि बेटे कपिल की शादी 16 जून 2023 को हुई थी। 20 अगस्त 2023 को कपिल की पत्नी रक्षा घर से 25 हजार रुपये और जेवर लेकर मायके चली गई थी। कपिल कई बार रक्षा की विदाई के लिए गया, लेकिन वह मायके से नहीं आई। इससे आहत होकर कपिल ने आठ जुलाई 2024 को फंदा लगाकर जान दे दी।

गुड्डी ने पत्नी, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट न दर्ज करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने पत्नी रक्षा, ससुर राम शिव व ससुरालीजन धर्मपाल, विशाल और अरुण के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed