{"_id":"590629584f1c1bcb3a441891","slug":"five-people-aboard-a-bike-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर सवार पांच लोग डाले से भिड़े, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बाइक पर सवार पांच लोग डाले से भिड़े, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। एक बाइक पर सवार दंपति सहित पांच लोग डाले में जा भिड़े जिसमें पति पत्नी व एक बच्चा घायल हो गया। घटना हरदोई रोड स्थित डाबर फैक्ट्री के ठीक सामने की है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस ने घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम शारदा खेड़ा मजरा बालामऊ बांण निवासी दीपू अपनी पत्नी व 3 बच्चों सहित एक बाइक से संडीला की तरफ आ रहे थे। बाइक को दीपू चला रहा था। जैसे ही इनकी बाइक हरदोई रोड पर डाबर फैक्ट्री के सामने पहुंची तभी हरदोई की तरफ जा रहे डाले से भिड़ गए जिसके कारण दीपू उनकी पत्नी व एक बच्चा घायल हो गया। दो बच्चाें को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दीपू हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी सेंटर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौका पाकर डाला चालक डाला लेकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी उमाशंकर उत्तम ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन