{"_id":"6431ba60252876847e0d4524","slug":"five-more-infected-with-corona-were-found-the-number-was-12-hardoi-news-c-12-1-170131-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोरोना के पांच संक्रमित और मिले, संख्या हुई 12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोरोना के पांच संक्रमित और मिले, संख्या हुई 12
Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। लगातार दूसरे दिन भी कोरोना का कहर देखने को मिला है। आरटीपीसीआर की जांच में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है और उनकी तरफ से दवाएं वितरित कर दी गई हैं। इस तरह 15 दिन में मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
सीएमओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया शनिवार को आरटीपीसीआर की जांच में बिलग्राम ब्लॉक के एक गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग, कछौना ब्लॉक के एक गांव की 25 वर्षीय युवती व 47 वर्षीय महिला, माधौगंज ब्लॉक के एक गांव से 51 वर्षीय पुरुष, सुरसा ब्लाक के एक गांव से 25 वर्षीय युवक के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया यह लगातार दूसरे दिन आई जांच रिपोर्ट में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या मिली है। इससे पूर्व शुक्रवार को तीन कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। अब तक 12 मरीज कोरोना वायरस से एक्टिव है। वहीं लोगों से अपील की है, कि कोरोनावायरस को देखते हुए सभी कोविड-19 के नियमों का पालन करें ताकि कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को रोका जा सके।