फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five lakh rupees swindled under the pretext of securing a clerk's job in the High Court.

Hardoi News: हाईकोर्ट में लिपिक की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees swindled under the pretext of securing a clerk's job in the High Court.
हरदोई। उच्च न्यायालय में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली में लखनऊ निवासी एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के न्यू सिविल लाइंस निवासी राम कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में उच्च न्यायालय में क्लर्क पद की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे से आवेदन कराया था। परीक्षण प्रक्रिया के दौरान उनकी मुलाकात माधौगंज थाना क्षेत्र के समुखा के मूल निवासी देवेश कुमार तिवारी से हुई। देवेश लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में रुचि खंड में रहते हैं।
विज्ञापन

बताया कि देवेश ने खुद को हाईकोर्ट लखनऊ में कार्यरत बताया और नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके बाद 10 जनवरी को 2025 को पांच लाख रुपये देवेश को उनके बताए हुए बैंक खाते में भेज दिए। परीक्षा परिणाम जारी होने पर बेटे का चयन न होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने रुपये वापस मांगे। रुपये देने से इन्कार करते हुए देवेश तिवारी ने धमकाया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि देवेश हाईकोर्ट में नौकरी करता है या नहीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी औ ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed