{"_id":"67d2d844f95d6de027077c1a","slug":"five-injured-one-serious-in-collision-between-truck-and-container-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128201-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक और कंटेनर की टक्कर में पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक और कंटेनर की टक्कर में पांच घायल, एक गंभीर
Thu, 13 Mar 2025 06:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24- लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना के बाद खड़ा ट्रक और कंटेनर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर संडीला में ट्रक और कंटेनर की सीधी टक्कर हो गई। घटना में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के मगरा निवासी वीरेंद्र (27) ट्रक चालक है। गांव के ही शंकर (28) और रमपुरवा निवासी सुनील (32) के साथ ट्रक से लखनऊ जा रहा था। ट्रक खाली था। बेगमगंज के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की टक्कर हो गई। घटना में कंटेनर के चालक राय बरेली निवासी मनोज कुमार (24) और वीरेंद्र (27) भी घायल हो गए। पांचों घायलों को संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां मनोज की हालत गंभीर हाेने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि संडीला की तरफ से जा रहा ट्रक गलत दिशा में चल रहा था। इसके कारण दुर्घटना हुई है।