फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five houses were targeted, theft of lakhs from three houses

Hardoi News: पांच घरों को बनाया निशाना, तीन मकानों से लाखों की चोरी

Sat, 10 Feb 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 10 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five houses were targeted, theft of lakhs from three houses
कछौना (हरदोई)। बघौली थाना क्षेत्र के महरी गांव में गुरुवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बना लिया। इनमें तीन घरों से कई लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए।
विज्ञापन

महरी निवासी अर्जुन सिंह खेती करते हैं। गुरुवार रात 12 बजे उनके मकान में चोर घुस गए। उनके बेटे शुभम को आहट मिली तो उसने शोर मचा दिया। इस पर चोर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने गांव में ही संजय के मकान में धावा बोला। संजय के गांव में दो मकान हैं।
विज्ञापन

रात में एक मकान में संजय सोए थे, और दूसरे में उनकी पत्नी मालती। जिस मकान में मालती सोई थीं उसमें घुसे चोरों ने कमरा बाहर से बंद कर दिया। यहां दूसरे कमरे से आठ हजार रुपये 15 साड़ी, सोने की चेन, दो अंगूठी और दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। चोरों ने उनका एक बक्सा गांव के बाहर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक गुड़्डू के मकान का ताला भी चोरों ने तोड़ा, लेकिन आहट मिलने पर लोगों ने शोर मचा दिया तो चोर भाग गए। चोरों ने गांव के ही विपिन सिंह के मकान को भी निशाना बनाया, यहां से तीन बक्से उठा ले गए। बक्सों में रखी सोने की मटरमाला, चांदी के सात सिक्के और कमर बिछुआ चोरी करने के बाद बक्सों को तोड़ दिया।

संतोष सिंह के मकान को भी चाेरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर सोने की एक जोड़ी झुमकी चांदी के सिक्के, सोने के टॉप्स व अन्य सामान उठा ले गए।


गांव में घूमती रही पुलिस, चोरी करते रहे चोर
चोर जब संजय के मकान में घुसे तो इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस गांव में ही थी, लेकिन तब तक चोरों ने दूसरे मकानों को निशाना बना लिया। इसकी सूचना पर दोबारा पुलिस गांव पहुंची। कुल मिलाकर पुलिस गांव में घूमती रही और चोर घटना को अंजाम देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed