फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five gram panchayats spent 70 lakhs, now not giving accounts

Hardoi News: पांच ग्राम पंचायतों ने खर्च किए 70 लाख, अब नहीं दे रहे हिसाब

Tue, 24 Sep 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Five gram panchayats spent 70 lakhs, now not giving accounts
हरदोई। सीमा विस्तार में नगरीय निकाय में शामिल विकास खंड शाहाबाद की ग्राम पंचायत उधरनपुर सहित शाहाबाद और कछौना की छह ग्राम पंचायतों में करीब 70 लाख रुपये के खर्च का हिसाब-किताब नहीं मिला है। ग्राम पंचायतों में खर्च का हिसाब-किताब न मिलने से कराए गए कामों की भी स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सीमा विस्तार में विकास खंड शाहाबाद की 13 ग्राम पंचायत निकाय सीमा में शामिल हो गईं हैं। इससे इन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व भी पंचायतीराज विभाग में समाप्त हो गया है। पंचायत के चालू पंच वर्षीय के लिए चुनाव भी हुए थे। करीब एक साल तक ग्राम पंचायतों ने काम-काज भी किया।
विज्ञापन

साल 2022-2023 में ग्राम पंचायत उधरनपुर की ओर से राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से प्रिया साफ्टवेयर पर 31,00362 रुपये और मनरेगा मद से करीब 8,18733 रुपये का सामग्री खरीदारी, कार्य और मजदूरी मद में भुगतान निकाला गया। ऐसे ही शाहाबाद की ही ग्राम पंचायत पसिगवां में राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से 9,56,425 रुपये और मनरेगा मद से 7,40,360 रुपये का भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दलेलनगर में 2,27,067 रुपये पंचायत के जिम्मेदारों ने खर्च किए हैं। विकास खंड कछौना की ग्राम पंचायत गौसगंज में 3,76,196 रुपये और दूसरी बार में 2,86,930 रुपये, तेरवा दहिगवां में 9,34,083 रुपये पंचायत के जिम्मेदारों ने खर्च किए हैं।


ग्राम पंचायतों में खर्च का हिसाब-किताब न मिलने की रिपोर्ट लेखा परीक्षा कार्यालय की ओर से प्राप्त कराई गई है। वर्ष 2022-2023 में गड़बड़ी के संबंध में सहायक विकास अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इसके लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से लगाई गईं आपत्तियों के निराकरण की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article